7th social science varshik paper 2023 MP Board

7th social science varshik paper 2023 MP Board/ वार्षिक परीक्षा पेपर 2023 कक्षा 7 वी विषय सामाजिक विज्ञान/kaksha 7vee samjik vigyan varshik pariksha paper 2023, 12 April/airfindia.com class 7th sst

JOIN

7th social science varshik paper 2023 MP Board

प्रश्न 13. मराठा शासक दक्कन के पार विस्तार क्यों करना चाहते थे?
उत्तर– मराठा शासक अपने क्षेत्र का विस्तार करना चाहते थे क्योंकि–

1. मराठा शासकों को दक्कन के पार से संसाधनों की आशा थी क्योंकि उनके द्वारा किये गये युद्धों में उन्हें असीम धन-धान्य प्राप्त हुआ था।

2. मराठा शासक अधिक से अधिक चौथ तथा सरदेशमुखी वसूल करना चाहते थे।

प्रश्न 14. एक मुगल चारबाग की क्या खास विशेषताएँ हैं?
उत्तर– मुगल चारबाग की विशेषताएँ निम्न हैं–
1. चारबाग चार समान हिस्सों में बँटे होते थे।
2. यह बाग दीवारों से घिरे होते थे।
3. बाग कृत्रिम नहरों द्वारा चार भागों में विभाजित आयताकार अहाते में स्थित थे।

वार्षिक परीक्षा पेपर 2023 कक्षा 7 वी विषय सामाजिक विज्ञान

प्रश्न 15. अवसादी शैल अवसाद से कैसे बनती हैं?
उत्तर– किसी स्थान पर अवसाद की परतें एक-दूसरे पर जमा होती जाती हैं। ऊपरी परतों के दबाव और भार के कारण नीचे की परतें कठोर हो जाती हैं। इस प्रकार अवसादी शैलें बनती हैं।

प्रश्न 16. कुछ शैल छत्रक के आकार में क्यों होते हैं?
उत्तर– कुछ शैल छत्रक के आकार में होते हैं, क्योंकि पवन शैल के ऊपरी भाग की अपेक्षा निचले भाग को आसानी से काटती है। इसलिए ऐसी,शैल के आधार संकीर्ण एवं शीर्ष विस्तृत होते हैं।

प्रश्न 17. जनसम्पर्क माध्यम क्या है?
उत्तर– समाचार-पत्रों, रेडियो एवं टेलीविजन के द्वारा हम बड़ी संख्या में लोगों के साथ संचार कर सकते हैं। ये सभी जनसम्पर्क माध्यम हैं।

प्रश्न 18. गंगा नदी के तट पर कौन-से प्रमुख शहर स्थित हैं?
उत्तर– गंगा नदी के तट पर प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी, लखनऊ, पटना, हरिद्वार, भागलपुर, कोलकाता इत्यादि शहर स्थित हैं।

प्रश्न 19. सत्तारूढ़ दल से क्या तात्पर्य है?
उत्तर– ‘सत्तारूढ़’ दो शब्दों से मिलकर बना है-सत्ता और आरूढ़। सत्ता का अर्थ शक्ति या शासन व्यवस्था और आरूढ़ का अर्थ आसीन होता है। अर्थात् जो वर्तमान में शासन व्यवस्था पर आसीन है, उसे सत्तारूढ़ कहते हैं। जो राजनीतिक दल शासन व्यवस्था सम्भाल रहा होता है, उसे सत्तारूढ़ दल कहा जाता है।

Class 7th social science varshik paper 2023


kaksha 7vee samjik vigyan varshik pariksha paper 2023, 12 April

प्रश्न 20. ‘तवा मत्स्य संघ’ के संघर्ष का मुद्दा क्या था?
उत्तर– ‘तवा मत्स्य संघ’ के संघर्ष का मुद्दा लोगों के जीवन निर्वाह के लिए बाँध में मछलियाँ पकड़ने के काम को जारी रखने की अनुमति का था।

वार्षिक मूल्यांकन वर्क शीट 2023, 24  कक्षा 7 वी सामाजिक विज्ञान

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 21 से 24)
प्रश्न 21. दिल्ली सल्तनत पर मंगोल आक्रमणों का क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर– दिल्ली सल्तनत पर मंगोल आक्रमणों के प्रभावों का विवरण निम्नलिखित है–
1. मंगोलों का सामना करने के लिए अलाउद्दीन खिलजी ने एक विशाल स्थायी सेना खड़ी की।
2. खिलजी ने अपने सैनिकों के लिए सीरो नामक एक नया गैरिसन शहर बसाया।
3. सैनिकों को इक्ता के स्थान पर नकद वेतन देना तय किया।
4. मुहम्मद तुगलक ने कीमतों पर नियन्त्रण करने की जगह कुछ-कुछ आज की कागजी मुद्रा की तरह टोकन मुद्रा चलायी।

प्रश्न 22. बाबर और अकबर शासक बनने के समय आपकी ही उम्र के थे। कल्पना करें कि आपको पैतृक सम्पत्ति के रूप में एक राज्य प्राप्त होता है। आप अपने राज्य को स्थायी और समृद्ध कैसे बनायेंगे?
उत्तर– मैं अपने राज्य को स्थायी और समृद्ध बनाने के लिए निम्नलिखित कदम उठाऊँगा–
1. मैं प्रशासन, राजस्व, सैनिक और व्यापार पर कड़ी नजर रखकर उसकी अव्यवस्था को सुधारूँगा।
2. किसान, शिल्पकार, कारीगरों जैसे आम लोगों के जीवन स्तर को ऊँचा उठाने का प्रयास करूँगा।
3. मैं राज्य के दरबारियों में फैला भ्रष्टाचार समाप्त करूँगा।
4. अपने राज्य के विस्तार के लिए सुलह-ए-कुल की नीति का पालन करूँगा।
5. मैं नई युद्ध प्रौद्योगिकी तथा उद्योग-धन्धों के विस्तार को बढ़ावा दूँगा।

7 वीं सामाजिक विज्ञान वार्षिक परीक्षा पेपर 2023

प्रश्न 23. शंकुधारी वन के कोई चार उपयोग बताएँ।
उत्तर– शंकुधारी वन उत्तरी गोलार्द्ध के उच्च अक्षांशों में पाए जाते हैं। शंकुधारी वन के चार उपयोग निम्नलिखित हैं–
1. इन वृक्षों के काष्ठ का उपयोग लुगदी बनाने के लिए किया जाता है, जो सामान्य तथा अखबारी कागज बनाने के काम आती है।
2. नरम काष्ठ का उपयोग माचिस एवं पैकिंग के लिए बक्से बनाने के लिए भी किया जाता है।
3. इन वनों में रजत लोमड़ी, मिंक, ध्रुवीय भालू इत्यादि जानवर पाए जाते हैं।
4. इन वनों की लकड़ी ईंधन के साथ-साथ सजावट की वस्तुएँ बनाने के काम भी आती है।

FAQ ON Mp board class 7th social science varshik paper 2023

Class 7th social science varshik paper 2023 जनसम्पर्क माध्यम क्या है?

Class 7th samjik vigyan varshik pariksha real paper 2023, 12 april

उत्तर– समाचार-पत्रों, रेडियो एवं टेलीविजन के द्वारा हम बड़ी संख्या में लोगों के साथ संचार कर सकते हैं। ये सभी जनसम्पर्क माध्यम हैं।

Class 7th varshik paper 2023 social science important questions

गंगा नदी के तट पर कौन-से प्रमुख शहर स्थित हैं?
दिल्ली सल्तनत पर मंगोल आक्रमणों का क्या प्रभाव पड़ा?