6th social science varshik paper 2023 MP board

6th social science varshik paper 2023 MP board/ वार्षिक परीक्षा पेपर कक्षा 6 वी सामाजिक विज्ञान/kaksha 6vee samjik vigyan varshik pariksha paper 2023

JOIN

6th social science varshik paper 2023 MP board

वैकल्पिक प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 1 से 10)
प्रश्न 1. सम्पूर्ण विश्व में प्रचलित संवत् है–
(अ) विक्रम संवत्
(ब) शक संवत्
(स) हिजरी संवत्
(द) ईस्वी संवत्
उत्तर– ईस्वी संवत्।

प्रश्न 2. आज से लगभग 10 हजार साल पहले के समय को ……….. कहते हैं।
(अ) पुरापाषाण युग
(ब) मध्यपाषाण युग
(स) नवपाषाण युग
(द) आधुनिक युग
उत्तर– नवपाषाण युग।

प्रश्न 3. जो ग्रन्थ ………… के बाद रचे गये वे उत्तर वैदिक ग्रन्थ कहे जाते हैं।
(अ) ऋग्वेद
(ब) सामवेद
(स) यजुर्वेद
(द) अथर्ववेद
उत्तर– ऋग्वेद।

प्रश्न 4. महावीर स्वामी जैन धर्म के कौन से प्रवर्तक थे?
(अ) 21 वें
(ब) 22 वें
(स) 23 वें
(द) 24 वें
उत्तर– 24 वें।

6th social science varshik pariksha paper 2023

वार्षिक परीक्षा पेपर कक्षा 6 वी सामाजिक विज्ञान

प्रश्न 5. अर्थशास्त्र के लेखक महान विद्वान ………… हैं।
(अ) विशाखादत्त
(ब) सोमदेव
(स) पाणिनि
(द) कौटिल्य
उत्तर– कौटिल्य।

प्रश्न 6. प्रशस्ति का अर्थ ………….. होता है।
(अ) पोषाक
(ब) परिणाम
(स) परिवर्तन
(द) प्रशंसा
उत्तर– प्रशंसा।

प्रश्न 7. कर्क रेखा का अंक्षाशीय मान ………….. उत्तरी अक्षांश है।
(अ) 27.5°
(ब) 28.5°
(स) 29.5°
(द) 30.5°
उत्तर– 28.5°

प्रश्न 8. शीत कटिबन्ध किसके नजदीक पाया जाता है?
(अ) ध्रुवों
(ब) विषुवत् रेखा
(स) कर्क रेखा
(द) मकर रेखा
उत्तर– ध्रुवों।

kaksha 6vee samjik vigyan varshik pariksha paper 2023

प्रश्न 9. इनमें से कौन सा मानचित्र का घटक है?
(अ) दूरी
(ब) दिशा
(स) प्रतीक
(द) उपरोक्त सभी
उत्तर– उपरोक्त सभी।

प्रश्न 10. निम्नलिखित में से कौन सा भारतीय राज्य दाल इडली, सांभर और डोसा के लिए प्रसिद्ध है?
(अ) तेलंगाना
(ब) आन्ध्रप्रदेश
(स) कर्नाटक
(द) तमिलनाडु
उत्तर– तमिलनाडु।

How to download class 6th social science varshik pariksha paper 2023

लघुत्तरीय प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 11 से 20)
प्रश्न 11. पाण्डुलिपियों तथा अभिलेखों में एक प्रमुख अन्तर बताओ।
उत्तर– पाण्डुलिपियाँ प्रायः नरम सतह जैसे ताड़ के पत्ते, भुर्ज वृक्ष की छाल पर हाथ से लिखी जाती हैं, जबकि अभिलेख कठोर सतहों, जैसे चट्टानों, पत्थर, गुफाओं, खम्भों आदि की दीवारों पर लिखा जाता है।

प्रश्न 12. क्या तुम्हें लगता है कि शिकारी या भोजन-संग्रह करने वाले बर्तन बनाते और उनका प्रयोग करते रहने होंगे? अपने जवाब का कारण बताओ।
उत्तर– शिकारी या भोजन-संग्रह करने वाले बर्तन नहीं बनाते होंगे, क्योंकि वे भोजन की तलाश में सदा एक स्थान से दूसरे स्थान पर घूमते रहते थे। वे इतना अधिक भोजन-संग्रह नहीं करते थे, जिससे उन्हें भोजन के संग्रहण के लिए बर्तनों की आवश्यकता पड़े।