Class 7th Maths varshik paper 2023 MP Board

Class 7th Maths varshik paper 2023 MP Board /वार्षिक परीक्षा पेपर 2023 कक्षा सातवीं विषय गणित/kaksha 7vee ganit ka paper 15 April

JOIN

Class 7th Maths varshik paper 2023 MP Board

वैकल्पिक प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 1 से 10)
प्रश्न 1. सबसे बड़े और सबसे छोटे प्रेक्षण के अन्तर को ………………. कहते हैं।
(अ) माध्यिका
(ब) परिसर
(स) सांख्यिकी
(द) प्रायिकता
उत्तर– परिसर।

प्रश्न 2. इनमें से कौन सा चर नहीं है?
(अ) a
(ब) c
(स) 6
(द) m
उत्तर– 6

प्रश्न 3. वह त्रिभुज जिसकी तीनों भुजाएँ समान लम्बाई की होती हैं, ………………. कहलाता है।
(अ) समबाहु त्रिभुज
(ब) समद्विबाहु त्रिभुज
(स) विषमबाहु त्रिभुज
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– समबाहु त्रिभुज।

प्रश्न 4. जिस मूल्य पर कोई वस्तु खरीदते हैं, उसे उस वस्तु का कहते हैं।
(अ) अंकित मूल्य
(ब) क्रय मूल्य
(स) विक्रय मूल्य
(द) मूलधन
उत्तर– क्रय मूल्य।

Class 7th Maths varshik paper 2023 MP Board

वार्षिक परीक्षा पेपर 2023 कक्षा सातवीं विषय गणित

प्रश्न 5. -3/8 का योज्य प्रतिलोम होगा–
(अ) 8/3
(ब) -8/3
(स) -3/8
(द) 3/8
उत्तर– 3/8

प्रश्न 6. रेखा के समान्तर एक रेखा खींचने के लिए समान ……………. की अवधारणा का उपयोग कर सकते हैं।
(अ) संगत कोण
(ब) एकान्तर कोण
(स) अन्तः कोण
(द) बाह्य कोण
उत्तर– एकान्तर कोण।

प्रश्न 7. किसी भी बन्द आकृति के चारों ओर की लम्बाई, उसकी ………….. कहलाती है।
(अ) परिमाप
(ब) क्षेत्रफल
(स) आयतन
(द) घनत्व
उत्तर– परिमाप।

kaksha 7vee ganit ka paper 15 April

प्रश्न 8. 9p² + 17q – 65 इस व्यंजक में q का गुणांक क्या है?
(अ) 0
(ब) 9
(स) 17
(द) -65
उत्तर– 17

प्रश्न 9. 25² = ?
(अ) 125
(ब) 225
(स) 525
(द) 625
उत्तर– 625

Mp Board Class 7th maths varshik paper 2023

प्रश्न 10. यदि विक्रय मूल्य वस्तु के क्रय मूल्य से अधिक हो, तो ………….. होता है।
(अ) लाभ
(ब) हानि
(स) उपरोक्त दोनों
(द) दोनों नहीं
उत्तर– लाभ।

लघुत्तरीय प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 11 से 20)
प्रश्न 11. दिये गए समीकरण को हल कीजिए–
3n – 2 = 46
हल– 3n – 2 = 46
दोनों पक्षों में 2 जोड़ने पर,
3n – 2 + 2 = 46 + 2
3n = 48
दोनो पक्षों में 3 से भाग देने पर,
3n/3 = 48/3
n = 16
अतः n का मान 16 होगा।

प्रश्न 12. किसी त्रिभुज में एक बाह्य कोण की माप 70° है और उसके अन्तः सम्मुख कोणों में से एक की माप 25° है। दूसरे अन्तः सम्मुख कोण की माप ज्ञात कीजिए।
हल– बाह्य कोण = 70°
कोई एक अन्तः सम्मुख कोण = 25°
माना कि दूसरा अन्तः सम्मुख कोण = x°
हम जानते हैं कि
दोनों अन्तः सम्मुख कोणों का योग = बाह्य कोण
x° + 25° = 70°
x° = 70° – 25° = 45°
अतः दूसरे अन्तः सम्मुख कोण की माप 45° होगी।

How to download Class 7th maths varshik paper 2023

प्रश्न 13. एक त्रिभुज के दो कोण 30° तथा 80° हैं। इस त्रिभुज का तीसरा कोण ज्ञात कीजिए।
हल– माना कि तीसरा कोण x है।
हम जानते हैं कि
त्रिभुज के तीनों अन्तः कोणों का योग = 180°
अतः 30° + 80° + x° = 180°
110° + x° = 180°
x = 180° – 110° = 70°
अतः उस त्रिभुज के तीसरा कोण की माप 70° होगी।

प्रश्न 14. दी गई भिन्न संख्या को प्रतिशत में बदलिए–
1/8
हल– 1/8
= (1/8)/(100/100)
= (1×100)/(8×100)
= 100/8 %
= 25/2 %
= 12.5 %
अतः 1/8 = 12.5 %

प्रश्न 15. मान ज्ञात कीजिए–
(-13/7) + (6/7)
हल– (-13/7) + (6/7)
= (-13+6)/7
= (-7)/7
= -1
अतः (-13/7) + (6/7) का मान -1 होगा।

प्रश्न 16. वृत्त की परिधि ज्ञात कीजिए, यदि उसकी त्रिज्या 14 सेन्टीमीटर है।
हल– दिया है–
वृत्त की त्रिज्या r = 14 cm
हम जानते हैं कि
वृत्त की परिधि = 2πr
इस सूत्र में प्रश्न में दिये गए मान रखने पर,
परिधि = 2 × (22/7) × 14
परिधि = (2 × 22 × 14)/7
परिधि = 2 × 22 × 2
परिधि = 4 × 22
परिधि = 88 सेन्टीमीटर
अतः उस वृत्त की परिधि की माप 88 सेन्टीमीटर होगी।

प्रश्न 17. यदि p = -2 हो, तो 4p + 7 का मान ज्ञात कीजिए।
हल– दिया है–
p = -2
मान ज्ञात करना है–
4p + 7 = ?
इस व्यंजक में p का मान -2 रखने पर,
= 4(-2) + 7
= -8 + 7
= -1
अतः 4p + 7 का मान -1 होगा।

प्रश्न 18. 3 की घात 6 का मान कितना होगा?
हल– 3 की घात 6 =
= 3 × 3 × 3 × 3 × 3 × 3
= 9 × 9 × 9
= 9 × 81
= 729
अतः 3 की घात 6 का मान 729 होगा।

Varshik pariksha 2023 class 7th maths

प्रश्न 19. हल कीजिए–
3p + 4 = 25
हल– 3p + 4 = 25
दोनों पक्षों में 4 घटाने पर,
3p + 4 – 4 = 25 -4
3p = 21
दोनों पक्षों में 3 से भाग देने पर,
3p/3 = 21/3
p = 7
अतः 3p + 4 = 25 हल करने पर p = 7 प्राप्त होगा।

प्रश्न 20. मान ज्ञात कीजिए–
999 × 999
हल– 999 × 999
उत्तर का बायाँ भाग = 999 – 1 = 998
उत्तर का दायाँ भाग = 999 – 998 = 001
अतः 999 × 999 = 998001