Class 6th hindi varshik paper 2023 MP Board

Class 6th hindi varshik paper 2023 MP Board /वार्षिक मुल्यांकन वर्क शीट 2023 कक्षा छठवीं विषय हिन्दी /kaksha 6vee hindi varshik pariksha paper 2023

JOIN

Class 6th hindi varshik paper 2023 MP Board

कक्षा-6वीं

विषय – हिंदी

Note-

1. सभी प्रश्न हल करने अनिवार्य हैं।

2. विद्यार्थी सर्वप्रथम पेपर के ऊपर अपना नामांकन लिखें।

बहुविकल्पीय प्रश्न-

1. कार्निस पर चिड़िया के कितने अंडे थे?

(अ) चार

(ब) दो

(स) तीन

(द) पांच

उत्तर-(स) तीन

2. मंगल ग्रह पर उतरने वाला यान था।

(अ)वाइकिंग

(ब) अपोलो

(स) एप्पल

(द) सोयूज

उत्तर-(अ)वाइकिंग

3. बचपन में लक्ष्मी बाई किसके साथ खेलती थी।

(अ) भाई के

(ब) नाना के

(स) पिता के

(द) मित्र के

उत्तर-(ब) नाना के

4. हेलेन केलर का जन्म हुआ था।

(अ) भारत में

(ब) कनाडा में

(स) जर्मनी में

(द) अमेरिका में

उत्तर-(द) अमेरिका में

5. गांधीजी नौकरों को मानते थे।

(अ) भाई

(ब) मालिक

(स) सेवक

(द) दोस्त

उत्तर-(अ) भाई

Class 6th hindi varshik paper 2023 MP Board

वार्षिक मुल्यांकन वर्क शीट 2023 कक्षा छठवीं विषय हिन्दी

6. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

(अ) वास्तविक लोकगीत देश के…….. मैं है। (गांव/शहरों)

(ब) आदमियों से पहले धरती पर सिर्फ………… थे।(पहाड़/जानवर)

(स) अक्षरों की खोज…….. ने की है। (भगवान/आदमी)

(द) छूने से चिड़िया के अंडे…… हो जाते हैं। (गंदे/कमजोर)

उत्तर-(अ) गांवों, (ब) जानवर, (स) आदमी, (द) गंदे।

kaksha 6vee hindi varshik pariksha paper 2023

7. वह चिड़िया जो कविता के आधार पर चिड़िया को किन-किन चीजों से प्यार था?

उत्तर-चिड़िया को दूध भरे ज्वार के कच्चे दानों से, जंगल से बहती नदी से और स्वतंत्र विचरण करने से भी प्यार है।

8. केशव ने श्यामा से चिथड़े टोकरी और दाना पानी मांगकर कारण इस पर क्यों रखे थे?

उत्तर-केशव और श्यामा को अंडों से बहुत लगाव था वह अंडों को सुरक्षित रखना चाहते थे। इसलिए उन्होंने ऐसा किया।

9. अक्षरों का प्रयोग कहां-कहां होता है?

उत्तर-अक्षरों का प्रयोग पुस्तकें लिखने में होता है आज तरह-तरह के अक्षरों में संसार में हजारों समाचार पत्र तथा पुस्तकें छपती हैं।

kaksha 6vee hindi varshik pariksha paper 2023

10. निम्नलिखित मुहावरों का अर्थ लिखिए।

1. भीगी बिल्ली बनना-

अर्थ-डर के मारे छुप जाना।

2. लकीर का फकीर होना-

अर्थ-पुरानी प्रथा पर चलना।

11. ‘एक अकेला थक जाएगा, मिलकर बोझ उठाना’ पंक्ति का भावार्थ क्या है?

उत्तर-इस पंक्ति का भाव अर्थ है- ‘कि अकेला व्यक्ति काम करते हुए थक जाता है, तो उसकी बोझ को बांटकर कम कर देना चाहिए उसका साथ देना चाहिए।’

How to download Class 6th hindi varshik paper 2023 MP Board

12. समास किसे कहते हैं तथा यह कितने प्रकार के होते हैं?

उत्तर-दो या दो से अधिक शब्दों को जोड़ने और विभक्ति चिन्ह का लॉप होने पर बने शब्दों के मेल को समास कहते हैं।

यह छह प्रकार के होते हैं।

13. लक्ष्मी बाई का बचपन का नाम क्या था?

उत्तर-छबीली।

14. लेखक ने प्रकृति के अक्षर किसे कहा है?

उत्तर-धरती पर मौजूद छोटे-बड़े पत्थर, जीव-जंतु, पेड़-पौधे, नदियां- पहाड़ और अन्य छोटी-बड़ी वस्तुओं को लेखक ने प्रकृति के अक्षर कहा है।