Mp board Class 10th social science Question paper 2023 PDF

Mp board Class 10th social science Question paper 2023 PDF | वार्षिक परीक्षा पेपर 2023 कक्षा 10वीं सामाजिक विज्ञान

JOIN

Mp board Class 10th social science Question paper 2023 PDF

प्रश्न 1. सही विकल्प का चयन कर लिखिये
1. निम्नलिखित में से किस राज्य में संयुक्त वन प्रबंधन का पहला प्रस्ताव पास किया गया था.
(क) ओड़िसा (ख) कर्नाटक
(घ) गुजरात. (ग) बिहार

2. इनमें से कौन-सा पत्तन पूर्वी तट पर स्थित है जो अंतः स्थलीय तथा अधिकतम गहराई का पत्तन है तथा पूर्ण सुरक्षित है –
(क) चेन्नई     (ग) पारादीप
(ख) तूतीकोरिन  (घ) विशाखापट्नम

3. अफ्रीका में रिंडरपेस्ट नामक बीमारी फैली थी.
(क) 1690 में. (ग) 1890 में
(ख) 1790 में. (घ) 1990 में

4. कौन-सा मामला पारिवारिक कानून से सम्बंधित
(क) विवाह और तलाक (ख) ग्रहणदत्त
(ग) वंशानुक्रम.     (घ) उपर्युक्त सभी

5. लोकतंत्र में निर्णय लेने और क्रियान्वयन में देरी क्यों हो जाती है –
(क) सरकार फैसले लेने से डरती है.  (ख) सरकार निर्णय लेने में हिचकिचाती है
(ग) लोकतंत्र विचार-विमर्श और बातचीत के विचार पर आधारित है.  (घ) एक लोकतांत्रिक सरकार त्वरित निर्णय लेने में रुचि नहीं रखती है

6. म.प्र. के किस जिले ने सबसे पहले मानव विकास की रिपोर्ट जारी की थी.
(क) इन्दौर.  (ग) राजगढ़
(ख) भोपाल. (घ) जबलपुर

Mp board 10th social science varshik paper 2023

वार्षिक परीक्षा पेपर 2023 कक्षा 10वीं सामाजिक विज्ञान

प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
1. पर्यटन____________ को प्रोत्साहित करता है
2/ 1922 में गाँधीजी ने_________का फैसला किया।
3. सकल घरेलू उत्पाद में______का योगदान सर्वाधिक होता है
4. 22 भाषाओं को संविधान की__________ अनुसूची में रखा गया है।
5/ 2011 में देश की आबादी में अनुसूचित जातियों का हिस्सा_________था।
6. अलोकतांत्रिक सरकार में____________ नहीं पाई
प्रश्न 3. सही जोड़ियाँ बनाइये –

(क)
1. इलेक्ट्रॉनिक उद्योग.       –      (अ) अधिक ब्याज देना पड़ता है
2. बजाज ऑटो लिमिटेड.     –      (ब) संगठित क्षेत्रक
3. यूरोपीय प्रबंधकीय एजेंसी.  –      (स) केरल
4. सर्वाधिक साक्षरता दर.      –      (द) बर्ड हीगलर्स
एण्ड कम्पनी
5. लोक कल्याण.                 –       (इ) निजी उद्योग
6. बैंकों से ऋण लेने पर.        –        (फ) बैंगलोर

प्रश्न 4. एक शब्द या एक वाक्य में उत्तर दीजिए – 6
1. बाँधों को ‘आधुनिक भारत के मंदिर’ किसने कहा था ?
2. जर्मन बलूत किसका प्रतीक है ?
3. लार्ड बायरन कौन थे
4. बेगार का क्या अर्थ है ?
5. स्पिनिंग जैनी मशीन किसने बनाई थी?
6. बेल्जियम को स्वतंत्रता कब प्राप्त हुई?

Class 10th social science Question paper 2023 PDF

प्रश्न 5. सत्य/असत्य का चयन कीजिए. 6
1. भूदान, ग्रामदान आंदोलन को ‘रक्तहीन क्रांति’ के नाम से भी जाना जाता है।
2. पवनहंस एक हेलीकॉप्टर सेवा है।
3/ 1859 में इनलैंड इमीग्रेशन एक्ट लाया गया।
4. सामुदायिक सरकार का विचार सर्वप्रथम भारत में आया।
5. लोकतांत्रिक व्यवस्था भ्रष्टाचार से मुक्त है।
6. सरकारें व्यापार अवरोधकों का इस्तेमाल विदेशी व्यापार
को बढ़ाने या घटाने के लिए करती हैं।

प्रश्न 6. संसाधनों के अंधाधुंध उपयोग से उत्पन्न होने वाली कोई दो समस्याएँ लिखिए।
                 अथवा
सकल कृषित क्षेत्र कौन-सा कहलाता है?

प्रश्न 7. एजेंडा 21 क्या है?
       अथवा
मृदा अपरदन किसे कहते हैं? मृदा अपरदन के कोई दो कारण लिखिए।

प्रश्न 8. प्रारंभिक जीविका निर्वाह कृषि की कोई दो विशेषताएँ लिखिए।
           अथवा
वाणिज्यिक कृषि की विशेषताएँ बताइए।

प्रश्न 9. उर्वरक उद्योग भारत में कहाँ-कहाँ पर केन्द्रित है ? लिखिए।
              अथवा
जल प्रदूषण के कोई दो कारण लिखिए।

Class 10th social science varshik paper 2023

प्रश्न 10. राष्ट्रीय राजमार्ग किसे कहते हैं ?
             अथवा
डिजिटल भारत कार्यक्रम क्या है ?

प्रश्न 11. भारत से निर्यात की जाने वाली प्रमुख वस्तुओं के नाम लिखिए।
         अथवा
कांडला पत्तन की दो विशेषताएँ लिखिए।

प्रश्न 12. आर्थिक महामंदी की शुरुआत कब हुई और यह संकट कब तक बना रहा ? 2
                अथवा
‘द स्मिथ फील्ड क्लब पशु बाजार’ क्या है ?

प्रश्न 13. जमशेदजी जीजीभोये कौन थे ?
            अथवा
गुमास्ता के महत्वपूर्ण दो कार्य बताइए

प्रश्न 14. बेलम सतह के बारे में बतायें।
              अथवा
बुड ब्लॉक क्या है एवं किस देश से सम्बन्धित था ?

10th social science varshik Pariksha paper 2023

प्रश्न 15. प्रिंटिंग प्रेस के आविष्कारक कौन थे एवं कहाँ के थे ?
          अथवा
डायमंत्र सूत्र क्या है?

प्रश्न 16. प्राथमिक क्रियाएँ क्या हैं?
            अथवा
संगठित क्षेत्रक को लोक कल्याणकारी क्यों कहा जाता है? दो कारण लिखिए।

प्रश्न 17. अतीत में देशों को जोड़ने वाला मुख्य माध्यम क्या था? अब यह अलग कैसे है?
              अथवा
विश्व व्यापार संगठन क्या है?

प्रश्न 18. वनों के लाभ बताइए।
      अथवा
वन्य प्राणी संरक्षण क्यों आवश्यक है?

प्रश्न 19. ग्राम पंचायत के कार्य बताइए। (कोई तीन ) 3
                अथवा
भारतीय संविधान में केन्द्र और राज्यों के बीच शक्ति का विभाजन किस प्रकार किया गया है? समझाइए। 

 किस प्रकार का आपका परीक्षाओं में आने वाला है यहाँ से आप लोग इसको देख सकते हो ए टू जेड पर्सेन्ट प्यार विद्यार्थियों आपके पेपर में इसी प्रकार के पूछे जाएंगे जैसे की मैं यहाँ से आपको बता रहा हूँ तो चलिए अब आगे बढ़ते हैं समझते है की आपका सोशल साइंस का क्वेश्चन पेपर किस प्रकार का परीक्षा में पूछा गया आपसे और इसका सॉल्यूशन आप को कैसे तैयार कर लेना है देख सकते हैं प्यारे विद्यार्थी पूरा का पूरा क्वेश्चन पेपर आपका परीक्षाओं में इसी प्रकार का पूछा गया है जैसा की आज हम यहाँ से बताने वाले हैं तो चलिये गा 1/1 करके सारी चीजों को देखते हैं और समझते हैं कि किस प्रकार का क्वेश्चन पेपर आज आपका सप्ताह सारे वो कलाकार कहाँ के थे तो यहाँ से आपको लिख लेना है ये फ्रांस देश के कलाकार थे और उसके बाद में हम आगे बढ़ते है अगले क्वेश्चन को देखते हैं तो यहाँ पर आप लोग देख सकते हो इस जगह पर आपसे क्वेश्चन पूछा गया है प्रथम विश्व युद्ध आरंभ हुआ कब आरंभ हुआ था कि 1914 में तो ये इसका राइट आन्सर हो जाएगा पर विद्यार्थियों और उसके बाद में अगला क्वेश्चन देखते हैं देखिएगा ये जो आपका पेपर है पूरा हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में छुपा हुआ पेपर है हिंदी वाला हिंदी मीडियम के लिए है और अंग्रेजी वाला अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों के लिए है तो देखिये गा आगे देखते क्वेश्चन नंबर तीन को इसमें पूछा गया है मुंबई में प्रथम कपड़ा मिल स्थापित हुई कब हुई थी 1854 में तो यहाँ से आप लोग इसको देख लेंगे तो इंग्लिश मीडियम की अगर हो तो आप लोग ये नंबर को लगा ले और यहाँ से हम देखते हैं प्रोजेक्ट टाइगर योजना प्रारंभ भी

Kaksha dasvin vishay samajik vigyan varshik exam paper 2023

प्रश्न 20. औपचारिक स्त्रोत (क्षेत्रक) और अनौपचारिक क स्त्रोत (क्षेत्रक) के बीच प्रमुख अंतरों का उल्लेख कीजिए। 3
                  अथवा
मुद्रा के तीन कार्य (भूमिका) बताइए।

प्रश्न 21. भारत के मानचित्र में निम्नलिखित को
(i) रानीगंज,
(ii) विशाखापट्टनम,
(iii) बेलाडिला,
(iv) कुद्रेमुख ।

             अथवा
भारत के मानचित्र में निम्नलिखित को दर्शाइए –
(i) चाय उत्पादक क्षेत्र, (ii) कोलकाता बंदरगाह,
(ii) कांडला बंदरगाह, (iv) नोआमुंडी।

कक्षा 10 वीं सामाजिक विज्ञान वार्षिक परीक्षा पेपर 2023


प्रश्न 22. बाबा रामचंद्र ने किस प्रकार उत्तर प्रदेश के किसानों को संगठित किया?
                         अथवा
ज्यादातर मुस्लिम संगठनों ने सविनय अवज्ञा आन्दोलन के प्रति रुचि नहीं दिखाई। क्यों? 

प्रश्न 23. राजनीतिक दलों के गुण (विशेषताएँ) लिखिए।
               अथवा
राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय दलों में अंतर लिखिए।